अगर आपको भी इनकम टैक्स विभाग से कोई नोटिस आया है ओर उसमे लिखा है Income Tax Demand Notice 143(1) तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह नोटिस उनको आता है जो करदाता (Taxpayer) है ओर ज़्यादारतर मामले मे टैक्स कैलकुलेशन में अंतर, गलत जानकारी या TDS Mismatch होता है या कुछ टैक्स, ब्याज, पेनाल्टी या अन्य बकाया राशि बाकी है। सरल शब्दों में कहें तो, यदि आपने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करते समय कम कर का भुगतान किया है,
इस लेख मे हम आपको सरल भाषा मे सांझाएगे की Income Tax Demand Notice 143(1) क्या है, यह क्यों आता है, इसका जवाब कैसे दें, और इससे बचने के तरीके क्या हैं।
Income Tax Demand Notice 143(1) क्या होता है?
जब भी कोई व्यक्ति अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो आपका फाइल को इनकम टैक्स डिपार्ट्मन्ट आपकी दी गई जानकारी को अपने रिकार्ड से मिलता है ओर इस प्रक्रिया की ITR processing कहा जाता है।
यदि डिपार्ट्मन्ट को लगता है की अपने टैक्स कम दिया है या आपके द्वारा दी गई जानकारी मे थोड़ा अंतर है, तो विभाग Section 143(1) के तहत Demand Notice भेज सकता है।
इस नोटिस मे बताता है की जो अपने जानकारी दी है आपको कितना अतिरिक्त टैक्स जमा करना है या फिर डिपार्टमेंट के अनुसार आपकी टैक्स गणना मे क्या गलती हुआ है।
Income Tax Demand Notice 143(1) कब आता है?
ज्यादातर मामले मे यह नोटिस ITR फाइल करने के कुछ दिन बाद ही आता है कभी कभी महीनों बाद भी आता है।
नोटिस आने के मुख्य कारण:
- TDS और Form 26AS में अंतर होता है।
- गलत Income Details भर देने से आता है।
- टैक्स कैलकुलेशन में गलती करने से होता है।
- Deduction गलत क्लेम करने से आता है।
- बैंक ब्याज या अन्य आय छिप जाने से आता है।
- Advance Tax या Self Assessment Tax का mismatch हो तो आता है।

Income Tax Demand Notice 143(1) में क्या लिखा होता है?
इस नोटिस में सामान्यतः ये जानकारी होती है:
- Taxpayer का नाम और PAN card
- Assessment Year
- ITR की जानकारी
- Department द्वारा की गई Tax Calculation
- अतिरिक्त टैक्स की राशि
- Interest या Penalty
- Response देने की अंतिम तारीख
Income Tax Demand Notice 143(1) आने पर क्या करें?
अगर आपके पास भी यह नोटिस आया है तो आप घबराए नहीं बल्कि उस नोटिस को अच्छा से पढे घबराहट मे कोई भी गलती नहीं करे।
1. नोटिस को अच्छी तरह जांचें
आपको देखना है की इनकम टैक्स विभाग ने आपको कौन सी गलती बताई है। कितना बार यह भी होता है की छोटी सी mismatch के कारण भी Income Tax Demand Notice 143(1) आ जाता है
2. Form 26AS और AIS चेक करें
अपने:
- Form 26AS
- AIS (Annual Information Statement)
- TDS Details
को ITR से मिलाएं।
3. गलती सही हो तो टैक्स भरें
अगर इनकम टैक्स विभाग की और से demand सही लग रहा है, तो तुरंत आपको टैक्स जमा करना चाहिए ताकि आगे ब्याज या penalty न देना पर जाए।
4. गलती गलत हो तो Response दें
अगर आपको लगता है की विभाग की demand गलत है तो income tax portal पर जाकर आप अनलाइन जवाब दे सकते है और आप जवाब देकर नोटिस को क्लियर करा सकते हैं।
Income Tax Demand Notice 143(1) का Online Response कैसे दें?
Step 1:
Income tax portal पर लॉगिन करें।
Step 2:
“Pending Actions” में जाएं।
Step 3:
“Response to Outstanding Demand” विकल्प चुनें।
Step 4:
यहां आप:
- Demand Agree
- Partially Agree
- Disagree
का विकल्प चुन सकते हैं।
Step 5:
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और Submit करें।
Income Tax Demand Notice 143(1) नजरअंदाज करने पर क्या होगा?
यदि आप इस Income Tax Demand Notice 143(1) को नजरअंदाज करते हैं, तो : –
- ब्याज बढ़ सकता है
- Refund रुक सकता है
- बैंक अकाउंट पर असर पड़ सकता है
- आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है
इसलिए नोटिस मिलने पर समय पर जवाब देना बहुत जरूरी है।

Income Tax Demand Notice 143(1) से कैसे बचें?
भविष्य में इस तरह के नोटिस नहीं आए तो इस परेशानी बचने के लिए सबसे पहले हमे कुछ बातों का खयाल रखना होगा जैसे –
- सही ITR फाइल करें
- Form 26AS जरूर चेक करें
- सभी Income शामिल करें
- सही Deduction क्लेम करें
- समय पर टैक्स जमा करें
- CA की मदद लें अगर जरूरत हो
क्या हर Income Tax Demand Notice 143(1) खराब होता है?
नहीं यह जरूरी नहीं है की हर बार खराब हो कितना बार यह सिर्फ एक सूचना होता है की अगर आपका टैक्स सही है और कोई demand नहीं है, तो भी आपको Section 143(1) Intimation मिल सकता है।
इसलिए सबसे पहले नोटिस को अच्छे समझना चाहिए फिर कोई कार्रवाई करें।
निष्कर्ष
Income Tax Demand Notice 143(1) एक सामान्य टैक्स नोटिस की तरह है जो ITR Processing के दौरान भेजा जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि आपने कोई बड़ा अपराध किया है या कोई टैक्स चोरी किया है। जरूरी बात यह है कि नोटिस को ध्यान से पढ़ें, सही जानकारी जांचें और समय पर जवाब दें। सही समय सही तरीके से Response देने पर अधिकांश समस्याएं आसानी से समाधान हो सकता है।
FAQs
Q1. Income Tax Demand Notice 143(1) क्यों आता है?
यह नोटिस ITR और विभाग के रिकॉर्ड में अंतर होने पर आता सकता है।
Q2. क्या 143(1) Notice का जवाब देना जरूरी है?
हाँ, समय पर जवाब देना बिल्कुल जरूरी है नहीं जवाब देने पर बहुत समस्या हो सकता है।
Q3. क्या यह नोटिस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है?
हाँ, Income Tax Portal पर लॉगिन करके देखा सकते है इसमे आपको लिखा रहेगा किस कारण से आपको नोटिस आया है।
Q4. Demand गलत हो तो क्या करें?
ऑनलाइन “Disagree” विकल्प चुनकर सही दस्तावेज जमा करना है ।
Q5. क्या CA की मदद लेनी चाहिए?
अगर आप नहीं समझ पा रहे है तो ओर demand बड़ी हो तो आप अपनी CA की मदद लेना चाहिए बहुत अच्छा रहेगा।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त करने ओर शिक्षा के उदेश्य के लिए लिखा गया है,टैक्स का नियम समय समय पर बदले रहता है तो आप किसी तरह का कानूनी या वित्तीय निर्णय लेना चाहते है तो सबसे पहले आप अपने CA ( CHARTERED ACCOUNTANT ) से जानकारी अवश्य ले या टैक्स विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले।

Welcome to PayQee.com!
My name is Naveen Kumar, and I am the Founder, Chief Editor, and primary content creator behind PayQee.com. My mission is to make finance simple, practical, and easy to understand for everyone.
My Background
I hold a bachelor’s degree in Economics (Honours), which has provided me with a strong foundational understanding of financial systems, market trends, and economic principles. Through continuous learning, advanced coursework, and in-depth research, I have developed a deep expertise in Personal Finance, Banking, Credit Cards, Saving, and Budgeting.
Alongside managing PayQee.com, I continuously improve my understanding of economics, business, and financial concepts through research and learning. My objective is to share practical, clear, and reliable financial information with readers, helping them better understand personal finance, banking, savings, and financial awareness topics. I focus on simplifying complex financial concepts so that readers can make better-informed decisions.
Why I Started PayQee.com
I created PayQee.com with a simple mission: To provide accurate, easy-to-understand, and trustworthy financial information that helps people make smarter financial decisions.
Many financial topics can be confusing because of heavy technical jargon and complex explanations. Through this website, I aim to simplify those topics so that students, working professionals, and families can confidently manage their finances.
My Areas of Focus
At PayQee.com, I regularly publish well-researched articles on:
Credit Cards
Personal Finance
Banking
Savings & Budgeting
Every article is written with the sole goal of providing practical knowledge that empowers readers to improve their financial lives.
Editorial Standards
Accuracy and transparency are the foundation of PayQee.com. Before publishing any article, I follow a strict editorial process:
Research & Fact-Checking: Information is collected and verified using official and reliable sources, including the Reserve Bank of India (RBI), the Income Tax Department, and official bank websites.
Independent Editorial Policy: All opinions and reviews published here are based on independent research. Editorial decisions are never influenced by advertisers, sponsors, or affiliate partnerships.
Regular Content Updates: Financial products and interest rates change frequently. Therefore, articles are routinely reviewed and updated to ensure readers always receive accurate and up-to-date information.
Our Commitment
At PayQee.com, we believe that financial literacy is the foundation of financial freedom. Whether you are choosing your first credit card, comparing banking services, planning your savings, or learning about personal finance, our goal is to provide reliable information that helps you make informed financial decisions with confidence.
Contact & Support
If you have any questions, suggestions, corrections, or business inquiries, feel free to reach out:
Email: thenaveenkumar1311@gmail.com
Contact Page: Click here to contact us
Thank you for visiting PayQee.com and being a valued member of our community.


Pingback: How to Withdraw PF Amount? PF का पैसा निकालने का सबसे आसान तरीका 2026