आज के समय मे बहुत सारे लोग नोकरी,बिजनेस, फ्रीलांस,अनलाइन कमाई कर के पैसा अच्छा कमा रहे है। एसे मे इनकम टैक्स विभाग समय समय पर आप से टैक्स से जुड़ी जानकारी देना होता है। कई बार यह होता है की अचानक लोगों के पास Section 142(1) Income Tax Notice मिलता है तो बहुत घबरा जाते है।
लेकिन आप को घबराने की जरूरत नहीं है यह एक नोटिस है हर बार यह कोई गलत काम का संकेत नहीं होता है यह केवल आप से जानकारी माँगता है यह रिटर्न फाइल करने के लिए भेजा जाता है इस आर्टिकल मे हम आसान भाषा मे समझाने का पूरा कोशिस कारेगे की Section 142(1) Income Tax Notice क्या होता है, ओर क्यों आता है, इसका जबाब कैसे देना है ओर नहीं देने पर क्या समस्या हो सकता है।
Section 142(1) Income Tax Notice क्या है?
इनकम टैक्स विभाग द्वारा भेजा जाने वाला यह एक अधिकारीक नोटिस होता है। यह नोटिस जो है आयकर अधिनियम (Income Tax Act) की धारा 142(1) के तहत आपको को Section 142(1) Income Tax Notice भेजा जाता है।
Section 142(1) Income Tax Notice का मुख्य उद्देश है टैक्स पेयर से अतिरिक्त जानकारी मांगना होता है। विभाग आपसे यह जानना चाहता है की व्यक्ति की आय कितना है उसने टैक्स अभी तक भरा है की नहीं यह ओर उसके द्वारा दी गई जानकारी सही है या नहीं। सरल शब्दों में कहें तो : –
- रिटर्न फाइल नहीं किया हो
- रिटर्न में कोई जानकारी अधूरी हो
- अतिरिक्त दस्तावेज चाहिए हों
- बैंक ट्रांजैक्शन या इनकम की जांच करनी हो
तो विभाग Section 142(1) का नोटिस भेज सकता है।

Section 142(1) Income Tax Notice कब आता है?
यह नोटिस कई कारण से आ सकता है नीचे कुछ जानकारी दिए गए है:-
1. Income Tax Return (ITR) फाइल नहीं किया
यदि आप की इंकम टैक्स के दायरे मे आते है तो आप अभी तक ITR फाइल नहीं किया है, तो विभाग आपको नोटिस भेज सकता है।
2. रिटर्न में गलती होना
अगर आपने गलत जानकारी भर दी है, जैसे:
- गलत इनकम
- बैंक डिटेल गलत
- टैक्स कैलकुलेशन में त्रुटि
तो विभाग स्पष्टीकरण मांग सकता है।
3. बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन
अगर आपके बैंक मे बड़ी रकम की लेनदेन हुआ है ओर आप ITR जानकारी मे यह नहीं दिखाया गया है तो नोटिस या सकता है।
4. TDS और ITR में अंतर
यदि Form 26AS, AIS या TDS रिकॉर्ड और आपकी ITR जानकारी में अंतर आता है तो आप के पास भी विभाग द्वारा नोटिस भेज जा सकता है।
5. बिजनेस या ऑनलाइन कमाई
आज के समय मे YouTube, blogging, affiliate marketing, freelancing और online business से कमाई करने वाले को भी नोटिस आ सकता है यदि आय सही तरीके से घोषित नहीं की गई हो।
Section 142(1) Income Tax Notice में क्या लिखा होता है?
इस नोटिस में सामान्यतः निम्न बातें होती हैं:
- Assessment Year
- PAN Number
- किस कारण नोटिस भेजा गया
- कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए
- जवाब देने की अंतिम तारीख
कई बार विभाग आपको यह भी बताता है कि आपको कौन सा फॉर्म या जानकारी जमा करना है।
Section 142(1) Income Tax Notice मिलने पर क्या करें?
अगर आपको Section 142(1) Income Tax Notice मिले तो घबराने के बजाय सही तरीके से जबाब दे ।
1. नोटिस आए तो ध्यान से पढे।
सबसे पहले नोटिस को पूरा पढे ओर समझाने का कोशिस करे क्या लिखा है इनकम टैक्स विभाग जानकारी क्या मांग रहा है।
2. अंतिम तारीख को देखें।
इस नोटिस मे जबाब देने का एक निश्चित तारीख होता है। समय पर जवाब देना बहुत जरूरी होता है।
3. जरूरी दस्तावेज तैयार रखना है।
जैसे:
- बैंक स्टेटमेंट
- ITR कॉपी
- Form 16
- बिजनेस रिकॉर्ड
- खर्च और आय का विवरण
4. ऑनलाइन जवाब दें सकते है।
आज के डिजिटल जमाना मे अधिकतर नोटिस का जवाब ऑनलाइन दिया जाता है।

Income Tax Portal पर जवाब कैसे दें?
आप चाहे तो Income Tax Portal पर जाकर जवाब दे सकते हैं।
स्टेप्स:
- वेबसाइट पर लॉगिन करें
- Pending Actions या e-Proceedings में जाएं
- नोटिस खोलें
- मांगी गई जानकारी अपलोड करें
- Submit पर क्लिक करें
जवाब जमा करने के बाद acknowledgment डाउनलोड कर लें।
अगर जवाब न दें तो क्या होगा?
यदि आप Section 142(1) Income Tax Notice को नजरअंदाज कोई जबाब नहीं देते है तो कई समस्याएं हो सकती हैं।
संभावित नुकसान:
- जुर्माना लग सकता है
- Best Judgment Assessment हो सकता है
- आगे जांच बढ़ सकती है
- बैंक या वित्तीय रिकॉर्ड की जांच हो सकती है
- कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है
इसलिए नोटिस को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
क्या CA की मदद लेनी चाहिए?
यदि मामला छोटा है और आपको जानकारी समझ में आ रही है, तो आप खुद जवाब दे सकते हैं।
लेकिन अगर:
- बड़ी रकम शामिल हो
- बिजनेस इनकम हो
- कई सालों का मामला हो
- तकनीकी जानकारी मांगी गई हो
तो किसी Chartered Accountant (CA) की मदद लेना बेहतर रहता है।
Section 142(1) और Section 143(2) में अंतर
बहुत लोग इन दोनों नोटिस को लेकर भ्रमित रहते हैं।
| Section 142(1) | Section 143(2) |
| जानकारी मांगने के लिए | Detailed scrutiny के लिए |
| रिटर्न फाइल कराने या दस्तावेज मांगने हेतु | रिटर्न की गहराई से जांच |
| शुरुआती प्रक्रिया | आगे की जांच प्रक्रिया |
क्या हर Notice डरने वाली बात होती है?
नहीं आप को समझना होगा की हर नोटिस का मतलब यह नहीं होता है की आप कोई बड़ी गलती किए है।
कई बार यह सिर्फ:
- जानकारी सत्यापित करने
- दस्तावेज मांगने
- रिटर्न अपडेट कराने
के लिए भेजा जाता है।
यदि आप सही जानकारी दिए है आप सही समय पर जबाब दे देते है तो आप को कोई समस्या नहीं होगा।
Notice से बचने के लिए क्या करें?
भविष्य में नोटिस से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखें:
समय पर ITR फाइल करें
देरी न करें और हर साल समय पर रिटर्न भरें।
सही जानकारी दें
इनकम, बैंक डिटेल और खर्च सही भरें।
Online Income छुपाएं नहीं
YouTube, blogging, freelancing या affiliate income भी टैक्स के दायरे में आ सकती है।
AIS और Form 26AS जांचें
रिटर्न फाइल करने से पहले रिकॉर्ड जरूर मिलाएं।
सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखें
कम से कम 6 साल तक जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें।
निष्कर्ष
Section 142(1) Income Tax Notice यह एक सामान्य टैक्स प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इसका मतलब हमेशा गलत काम नहीं होता। यह नोटिस मुख्य रूप से जानकारी माँगता है या रिटर्न से जुड़ी जांच के लिए भेजा जाता है।
यदि आपको ऐसा नोटिस मिले तो:
- घबराना नहीं चाहिए।
- समय पर जवाब देना चाहिए।
- सही दस्तावेज जमा करना चाहिए।
- जरूरत पड़े तो CA की मदद लेना चाहिए।
सही जानकारी और समय पर कार्रवाई करने से आप आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
FAQ – Section 142(1) Notice से जुड़े सवाल
Q1. क्या बिना ITR फाइल किए भी Notice आ सकता है?
हाँ बिल्कुल, यदि आप आय टैक्स के दायरे में आती है तो विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा सकता है।
Q2. क्या ऑनलाइन कमाई पर भी नोटिस आता है?
हाँ, blogging, YouTube, freelancing और affiliate income पर भी टैक्स नियम लागू हो सकते हैं।
Q3. क्या Notice का जवाब ऑनलाइन देना जरूरी है?
हाँ, अधिकतर मामलों में जवाब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिया जाता है।
Q4. क्या Notice आने का मतलब टैक्स चोरी है?
नहीं, कई बार यह केवल जानकारी सत्यापित करने के लिए भेजा जाता है।
Disclaimer
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। टैक्स का नियम समय समय पर बदलता रहता है तो आप किसी भी तरह के कानूनी या वित्तीय निर्णय से पहले योग्य Chartered Accountant (CA) से जानकारी जरूर ले या टैक्स विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Welcome to PayQee.com!
My name is Naveen Kumar, and I am the Founder, Chief Editor, and primary content creator behind PayQee.com. My mission is to make finance simple, practical, and easy to understand for everyone.
My Background
I hold a bachelor’s degree in Economics (Honours), which has provided me with a strong foundational understanding of financial systems, market trends, and economic principles. Through continuous learning, advanced coursework, and in-depth research, I have developed a deep expertise in Personal Finance, Banking, Credit Cards, Saving, and Budgeting.
Alongside managing PayQee.com, I continuously improve my understanding of economics, business, and financial concepts through research and learning. My objective is to share practical, clear, and reliable financial information with readers, helping them better understand personal finance, banking, savings, and financial awareness topics. I focus on simplifying complex financial concepts so that readers can make better-informed decisions.
Why I Started PayQee.com
I created PayQee.com with a simple mission: To provide accurate, easy-to-understand, and trustworthy financial information that helps people make smarter financial decisions.
Many financial topics can be confusing because of heavy technical jargon and complex explanations. Through this website, I aim to simplify those topics so that students, working professionals, and families can confidently manage their finances.
My Areas of Focus
At PayQee.com, I regularly publish well-researched articles on:
Credit Cards
Personal Finance
Banking
Savings & Budgeting
Every article is written with the sole goal of providing practical knowledge that empowers readers to improve their financial lives.
Editorial Standards
Accuracy and transparency are the foundation of PayQee.com. Before publishing any article, I follow a strict editorial process:
Research & Fact-Checking: Information is collected and verified using official and reliable sources, including the Reserve Bank of India (RBI), the Income Tax Department, and official bank websites.
Independent Editorial Policy: All opinions and reviews published here are based on independent research. Editorial decisions are never influenced by advertisers, sponsors, or affiliate partnerships.
Regular Content Updates: Financial products and interest rates change frequently. Therefore, articles are routinely reviewed and updated to ensure readers always receive accurate and up-to-date information.
Our Commitment
At PayQee.com, we believe that financial literacy is the foundation of financial freedom. Whether you are choosing your first credit card, comparing banking services, planning your savings, or learning about personal finance, our goal is to provide reliable information that helps you make informed financial decisions with confidence.
Contact & Support
If you have any questions, suggestions, corrections, or business inquiries, feel free to reach out:
Email: thenaveenkumar1311@gmail.com
Contact Page: Click here to contact us
Thank you for visiting PayQee.com and being a valued member of our community.


Pingback: Income Tax Notices Salaried Individuals – पूरी जानकारी हिंदी में
Pingback: Income Tax Demand Notice 143(1): Complete Guide हिंदी में